औरंगाबाद, जनवरी 8 -- ओबरा थाना क्षेत्र के सनमपुरा मोड़ पर एक ऑटो से गिरने के कारण किशोर घायल हो गया। घायल किशोर बेल गांव निवासी संतोष नाग का पुत्र राहुल कुमार है। परिजनों ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ ऑटो से घूमने जा रहा था। सननपुरा मोड़ के पास ऑटो से उतरते समय वह गिर गया और उसकी टांग टूट गई। परिजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा ले जाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.