भागलपुर, नवम्बर 30 -- जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भागलपुर मुख्य मार्ग पर बलुआचक के पास चलती ऑटो से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बांका जिले के रजौन प्रखंड अन्तर्गत नवादा के अभिमन्यु कुमार के रूप में की गई है। उसे स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए भागलपुर भेजा गया। लोगों ने बताया कि चलती ऑटो से असंतुलित होकर वह नीचे गिर पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...