भभुआ, फरवरी 5 -- भभुआ। चाय-साय दुकान के पास ऑटो से उत्पाद पुलिस ने एक पेटी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया। उत्पाद थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार प्रमोद जायसवाल चंदौली जिला के कंदवा थाना क्षेत्र के चिरई गांव निवासी रंणजीत जायसवाल का पुत्र है। वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई हुई। आरोपित को न्यायिक हिरासत में भिजवा दिया गया। शराब मामले में पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा भगवानपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने शराब मामले में चार लोगों को पकड़ा है। धराए लोगों में भगवानपुर गांव के राजेश मल्लाह, दो वैशाली जिला और चौथा यूपी के चकिया का निवासी है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि सीएचसी में मेडिकल जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बाइक और शराब के साथ दो गिरफ्तार भभुआ। उत्पाद पुलिस न...