लखीमपुरखीरी, जनवरी 7 -- आटो से उतरकर घर जाते समय महिला का पर्स छीनकर उचक्का भाग निकला। शहर के एक मोहल्ला निवासी आरती बुधवार दोपहर अपने बच्चों संग खरीदारी करने बाजार गई थी। करीब ढाई बजे हीरालाल धर्मशाला के पास एक होटल के सामने ऑटो से उतरते ही उनका पर्स गिर गया। वह जब तक कुछ जान पाती एक राहगीर महिला ने किसी अधेड़ व्यक्ति को पर्स उठाते देख लिया। यह देख जब उसने व्यक्ति को टोका तो वह पर्स दबाकर वहां से भाग निकला। पीड़ित महिला ने चौराहे के पास खड़े एक पुलिस कर्मी को घटना बताई। पुलिस कर्मी ने तुरंत पल्ला झाड़ लिया। बोला अरे कुछ हुलिया बताए, ऐसे कहा ढूंढे। महिला ने रोते हुए कहा कि अगर पुलिस तत्परता दिखाती तो शायद उसका पर्स मिल सकता था। भुक्तभोगी के मुताबिक पर्स में छह से सात हजार रुपए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...