नई दिल्ली, मई 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर ऑटो से उतरकर एक अधेड़ ने यमुना में छलांग लगा दी। यह घटना रविवार सुबह की है। फिलहाल गोताखोरों की टीम उसकी तलाशमें जुटी हुई हैं। जानकारी के अनुसार, चंदर विहार निवासी 48 वर्षीय सोम सिंह चंदर ऑटो चालक है। वह मकान मालकिन तारा देवी के साथ शनिवार को सब्जी मंडी इलाके में एक समारोह में गया था। रविवार सुबह दोनों लौट रहे थे। इस दौरान उनके बीच झगड़ा हो गया। जब ऑटो गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर पहुंचा तो दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। इसके बाद सोम सिंह ने ऑटो रोका और गुस्से में यमुना में छलांग लगा दी। यह देखकर बदहवास तारा देवी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। फिलहाल गोताखोरों की टीम सोम सिंह नेगी की तलाशमें जुटी हुई है। लाल किला चौकी पर तैनात जांच अधिकारी एसआई वतन सिंह ने महिला का बयान ...