लखनऊ, फरवरी 23 -- लखनऊ, संवाददाता। पारा क्षेत्र के भूहर रेलवे ओवरब्रिज पर ऑटो में सफर कर रहे एक सेल्समैन की जेब काटकर अज्ञात युवक दस हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उन्नाव जिले के सफीपुर अटवा निवासी 52 वर्षीय कैलाश गुप्ता, जो पेशे से सेल्समैन हैं, दुबग्गा के बेगरिया स्थित अपनी भांजी के घर जा रहे थे। सोमवार दोपहर वह बुद्धेश्वर चौराहे पर बस से उतरने के बाद ऑटो से दुबग्गा की ओर रवाना हुए। रास्ते में उनके बगल में बैठे अज्ञात युवक ने चालाकी से उनकी बाईं जेब काट ली और उसमें रखे दस हजार रुपये निकाल लिए। भूहर ओवरब्रिज पर पहुंचकर आरोपी ऑटो से उतर गया और पैदल ही फरार हो गया। घटना का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर सुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.