गाज़ियाबाद, दिसम्बर 26 -- ट्रांस हिंडन। ऑटो सवार महिला के बैग से लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ली गई।महिला ने घटना के संबंध में थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। खोड़ा क्षेत्र के हिमालया एन्क्लेव में रहने वाली संध्या देवी के अनुसार 20 दिसंबर को वह ऑटो से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से अपने घर जा रही थी। इस दौरान ऑटो में अन्य सवारी भी बैठी थीं। उन्होंने घर पहुंचकर अपना बैग चेक किया तो कीमती सामान, नकदी और गहने गायब थे। महिला ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और फिर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...