फरीदाबाद, नवम्बर 26 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। ऑटो में सवार महिलाओं ने एक महिला के गले से करीब दो तोले की सोने की चेन चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर कर लिया है। पीड़ित महिला अपनी सास के साथ ऑटो में सवार होकर सेक्टर 64 बल्लभगढ़ जा रही थी। घटना 20 नवंबर की है। सेक्टर 64 निवासी उषा का कहना है कि वह और उसकी बहू अंजलि 20 नवंबर को बल्लभगढ़ गुप्ता होटल चौक से ऑटो में बैठकर सेक्टर 64 अपने घर आ रहे थे। रास्ते में ऑटो में सवार तीन महिलाओं ने उसकी बहू अंजलि के गले की सोने की चेन चोरी कर ली। जो करीब दो तोले की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...