लखनऊ, अक्टूबर 18 -- बीमारी का बहाना बनाकर ऑटो पर सवार हुईं पांच महिलाओं ने उल्टी करने के बहाने एक यात्री महिला का ध्यान भटका कर सोने की चेन पार कर दी। पता चलने पर पीड़िता ने ऑटो का फोटो खींचने की कोशिश की, लेकिन सभी आरोपी महिलाएं ऑटो सहित भाग निकली। पीड़िता ने महानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। डालीगंज रेलवे क्रासिंग के पास रहने वाली मंजरी सिंह के मुताबिक 16 अक्टूबर को सुबह पौने 11 बजे निशातगंज से ऑटो पर सवार होकर आईटी चौराहा जा रही थीं। मंजरी सिंह के मुताबिक उनके सामने वाली सीट पर दो पुरुष बैठे थे। कुछ दूरी पर पांच महिलाओं ने ऑटो रोक लिया और कहा कि उनमें एक महिला बीमार है। उसे अस्पताल ले जाना है। यह कहते हुए पांचों महिलाएं बैठ गईं। जबकि उसपर सवार दोनों पुरुष वहीं उतर गए। पीड़िता के मुताबिक तीन महिलाएं उनके सामने वाली सीट पर बैठीं, जबक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.