गोरखपुर, मई 1 -- घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद गीडा थाना क्षेत्र में ऑटो सवार महिला के बगल में बैठी महिलाओं ने पर्स में रखा चार हजार नगदी समेत आभूषण उड़ा ले गई। ऑटो से उतरकर पर्स खोलने के बाद महिला को घटना की जानकारी हुई। महिला के तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, बांसगांव के गुआर निवासी गुड्डी देवी पत्नी हरिशचंद ने पुलिस को बताया मंगलवार को नौसढ़ से ऑटो पर बैठ कर सहजनवा आ रही थी। ऑटो में दो महिलाएं अगल-बगल बैठी थीं। इस दौरान मौका पाकर महिलाएं उनके पर्स से चार हजार नकद, सोने की चेन, तीन मंगलसूत्र, चांदी का पायल चुराकर फरार हो गई। गुड्डी जब ऑटो से उतरी तो देखा नकदी और गहने चोरी होने की जानकारी हुई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.