सासाराम, नवम्बर 20 -- दावथ, एक संवादाता। दावथ प्रखंड क्षेत्र के बभनौल अड्डा पर बुधवार की रात ऑटो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार जयप्रकाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको 112 की टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दावथ लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक जयप्रकाश ग्राम कवई का निवासी है तथा पशुपालन विभाग में डाटा ऑपरेटर के रूप में दावथ प्रखंड में कार्यरत है। रात्रि में अपने घर जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि बभनौल अड्डा पर ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस की 112 टीम मौके पर पहुंचकर घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहां घायल युवक कवई गांव निवासी जयप्रकाश कुमार को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों द्व...