दुमका, सितम्बर 6 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। तालझारी थानान्तर्गत देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर जरदाहा टूल रूम के समीप कांवरिया से भरी हुई ऑटो व तेज गति में आ रही अनियंत्रित बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक कांवरिया की मौत हो गयी। जबकि ऑटो में सवार अन्य यात्री व बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक कांवरिया की पहचान जोखन मंडल (68) नेपाल, जोगबनी बोर्डर, विराट नगर सोलर, जिला मोरंग, थाना रानी, गांव दरहिया कोलहर निवासी के रूप में की गई। बता दें, सभी कांवरिया बासुकीनाथ में पूजा कर वापस ऑटो से देवघर जा रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे बाइक सवार ने साइड से ऑटो को जोरदार धक्का दे दिया। जिससे ऑटो सड़क किनारे पलट गयी। इस दुर्घटना में नेपाल के कांवरिया युवराज मंडल (35) का दाहिना पैर टूट गया है। जबकि जीवच मंडल, जंगली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.