सीतामढ़ी, दिसम्बर 16 -- सीतामढ़ी। शहर में सोमवार को अलग-अलग इलाकों में ऑटो और ई-रिक्शा पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। हादसों के पीछे ओवरलोडिंग, नाबालिग चालकों की लापरवाही और तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर को प्रमुख कारण बताया जा रहा है। इन घटनाओं के बाद यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। पहली घटना सदर अस्पताल गेट के पास हुई, जहां एक ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो के नीचे दबकर सास-बहू समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान बैरगनिया निवासी सरस्वती देवी, उनकी बहू सुशील देवी, देवर अशोक दास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.