मधुबनी, फरवरी 13 -- मधुबनी । बेनीपट्टी मुख्य बाजार की बसावट पांच किमी की परिधि में अवस्थित है। 1982 में बेनीपट्टी को प्रखंड से अनुमंडल का दर्जा मिला बावजूद बाजार की सड़कों का विकास नहीं हुआ। एक ही मुख्य सड़क एसएच 52 के दोनों तरफ घनी आबादी में बाजार फैला हुआ है। यही वजह है कि बेनीपट्टी मुख्य बाजार की जमीन की जरसीमन बड़े शहरों की जमीन की तुलना में है। 2021 में नगर पंचायत की घोषण हुई और 2022 से नगर पंचायत धरातल पर काम करना शुरू कर दिया है। बावजूद बाजार का विकास जस की तस है। एक मात्र रहे मुख्य सड़क से बड़ी वाहने हो या छोटी वाहने इसी भीड़भाड़ वाले बाजारों से गुजरते हुए गंतव्य स्थानों तक के लिए खुलती है। स्थायी बस पड़ाव नहीं रहने एवं बाजार से बड़ी वाहनों के गुजरने के लिए कोई बाईपास सड़क नहीं रहने से सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। समय बदला और मानव रिक्...