रांची, जून 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। दलादली ओपी क्षेत्र के कटहल मोड़ के पास सोमवार को दिन के 11.20 बजे सड़क पर लगे ऑटो को हटाने को लेकर चालक और उसके सहयोगियों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। इसी क्रम में ऑटो चालक के साथ आए एक युवक ने सड़क किनारे पड़ी ईंट के टुकड़े से ट्रैफिक पुलिसकर्मी रोहित कुमार गंझू पर पीछे से वार किया, जो उनकी गर्दन और सिर के बीच में लगी। ईंट के वार से रोहित वहीं गिरकर अचेत हो गए। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी एवं अन्य लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में रोहित गंझू को पहले एक निजी अस्पताल और फिर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति स्थिर है। सदर अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक, होमगार्ड जवान रोहित के सिर के पिछले हिस्से और गर्दन के बीच मांसपेशियों में सूजन आ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.