सीतामढ़ी, फरवरी 25 -- सीतामढ़ी। पुनौरा थाना क्षेत्र के मनियारी गांव के पास बदमाशों ने एक ऑटो चालक को चाकू मारकर उसका ऑटो रिक्शा और मोबाइल लूट लिया। घायल अवस्था में चालक को डायल 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है।घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मिर्चाईपट्टी निवासी मुन्ना साह के पुत्र लड्डू कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बदमाशों ने हलेश्वर स्थान जाने के लिए ऑटो रिजर्व किया था। रास्ते में सरेह के पास ऑटो रुकवाकर चालक पर चाकू से हमला कर दिया और ऑटो व मोबाइल लेकर फरार हो गए। इधर, पुनौरा थाना के थानाध्यक्ष रमन राज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नशे को लेकर आपसी विवाद का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि गांजा पीने को लेकर साथियों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.