देहरादून, जनवरी 20 -- देहरादून। दून ऑटो रिक्शा यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर रेसकोर्स से सीएम आवास कूच शुरू कर दिया है। अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि ऑटो रिक्शा संचालक लंबे समय से ऑनलाइन टैक्सी और दोपहिया सेवा पर रोक लगाने, इलेक्ट्रिक ऑटो के रजिस्ट्रेशन रोकने समेत विभिन्न मांगों के निराकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन परिवहन विभाग उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। जिस कारण उन्हें मजबूरन कूच के लिए बाध्य होना पड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...