देहरादून, जनवरी 1 -- दून ऑटो-रिक्शा यूनियन ने विभिन्न मांगों का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। यूनियन ने 20 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास कूच करने का निर्णय लिया है। यूनियन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने कहा कि यूनियन ने मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता के लिए समय मांगा गया था, लेकिन शासन की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। जिस पर यूनियन ने 20 जनवरी को सीएम आवास कूच का ऐलान किया है। इसमें ऋषिकेश, हरिद्वार और रुड़की के ऑटो-रिक्शा संचालक भी शामिल होंगे। महामंत्री एसके भट्ट ने कहा कि ऑटो-रिक्शा संचालकों की अनदेखी अब सहन नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...