एटा, अक्टूबर 4 -- गंगा स्नानकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो रिक्शा पलट गया। इस हादसे में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मामले की जानकारी उनके परिजनों को दी गई है। अन्य स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। थाना कोतवाली देहात के गांव बारथर निवासी मनीष कुमार ने बताया कि गुरुवार को गंगाजी पर स्नान करने के लिए गए थे। दोपहर के समय लौट रहे थे कि कासगंज रोड स्थित आईटीआई के पास अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। ऑटो के पलटते ही आसपास के लोग बचाने के लिए पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसमें बृजेश, बॉबी अतिप्यारी घायल हो गए। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। अन्य हादसों में थाना मारहरा क्...