प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारा बाजार के ऑटो स्टैंड पर सोमवार सुबह एक युवती ने बाइक सवार युवक की पिटाई कर दी। युवक मौका पाकर भाग निकला। करीब 20 वर्षीय युवती शहर जाने के लिए ऑटो में बैठी थी। ऑटो चालक और सवारी आने का इंतजार कर रहा था। तभी बाइक सवार एक युवक ऑटो के पास पहुंचा और युवती का हाथ पकड़ लिया। युवती हाथ छुड़ाकर नीचे उतरी और युवक को ताबड़तोड़ तीन थप्पड़ मार दिए। आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी बाइक से भाग निकला। हालांकि बाद में युवती शहर चली गई। गड़वारा चौकी इंचार्ज चंद्रबली सिंह ने बताया कि युवती ने तहरीर नहीं दी है। फिरभी आरोपी युवक को चिह्नित कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.