कानपुर, जनवरी 7 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। चकेरी पुलिस ने ऑटो में सवारियों को बैठाकर उन्हें लूटने वाले गिरोह के दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों को दबोच लिया। आरोपितों ने तीन दिनों के अंदर टैक्स कलेक्टर समेत दो को सवारी के रूप में पहले ऑटो में बैठाया फिर लूटपाट कर फरार हो गए थे। पहले भी सवारियों का माल पार कर चुके थे। छात्रा से मोबाइल लूट भी कर चुके हैं। शातिरों की पहचान सगे भाई दमन दिवाकर, नितेश कुमार केसरवानी व राज गिहार उर्फ गंधा के रूप में हुई। बुधवार को तीनों को जेल भेजा गया। चकेरी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि कांशीराम फेस सेकंड सजारी निवासी प्रेम कुमार बीते एक जनवरी को रामादेवी चौराहे से अपने घर जाने के लिए ऑटो में बैठे थे। मंगला विहार पुलिया के पास ऑटो चालक और उसके दो साथियों ने मोबाइल और रुपये छीने इसके बाद ऑटो से धक्का म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.