आगरा, फरवरी 8 -- एकता थाना क्षेत्र में ऑटो में सफर कर रही महिला से दिनदहाड़े सोने की चेन और पेंडेंट पार होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ऑटो और आरोपित महिलाओं की पहचान में जुट गई है। कहरई शमशाबाद रोड निवासी विनीता ने पुलिस को बताया कि घटना 28 जनवरी की है। वह अपनी बहन के साथ देवरी रोड स्थित सैमरी मोड़ जाने के लिए ऑटो में बैठी थी। ऑटो में पहले से 3 महिलाएं मौजूद थीं। रास्ते में अचानक उसकी बहन के गले में पहनी सोने की चेन टूट गई। इस पर ऑटो में बैठी महिलाओं ने चेन को पर्स में रखने की सलाह दी। कुछ दूरी पर नगला कली बगीची के पास ऑटो चालक ने दोनों को उतार दिया। इसके बाद वे दूसरे ऑटो से अपने गंतव्य पर पहुंचीं। वहां पहुंचकर जब पर्स देखा गया तो उसमें रखी सोने की चेन और पेंडेंट गायब मिले। पीड़िता न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.