हरिद्वार, फरवरी 24 -- जगजीतपुर क्षेत्र से ज्वालापुर जा रही एक महिला के साथ ऑटो चालक ने अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर चाकू दिखा उसे डराया। पीड़िता की तहरीर पर ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि 22 फरवरी की सुबह करीब 10:45 बजे वो जगजीतपुर क्षेत्र से ऑटो में सवार होकर धीरवाली, ज्वालापुर जा रही थी। तब ऑटो में वह अकेली थी। आरोप है कि सीतापुर फाटक के पास पहुंचते ही चालक ने पीछे लगे शीशे से उसे आपत्तिजनक इशारे करने शुरू कर दिए। महिला के अनुसार, जब उसने विरोध किया और आगे की सीट पर आकर इसका कारण पूछा, तो चालक ने छेड़छाड़ करते हुए उसे होटल में चलने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से चाकू निकाला और स्वयं को 'अर्जुन' बताकर कहा कि वह पहले भी जेल जा चुका है और किसी से नहीं डरता। इससे घबराई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.