नोएडा, जुलाई 18 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में ऑटो में सवार महिला का मंगलसूत्र चोरी करने वाली महिला और युवती को रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने उनके पास से चोरी किया गया मंगलसूत्र भी बरामद किया। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गुरुवार की शाम एक महिला ऑटो में बैठी थी। घंटा चौक के समीप इसी ऑटो में सवार एक महिला और युवती ने धीरे से पीड़ित महिला का मंगलसूत्र चोरी कर लिया। इस बीच पीड़ित महिला को मंगलसूत्र चोरी होने की भनक लग गई। महिला ने दोनों महिलाओं को रंगे हाथ पकड़ लिया और शोर मचा दिया। ऑटो में सवार यात्रियों ने दोनों महिलाओं को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और उनके पास से मंगलसूत्र बरामद किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिलाओं की पहचान संगीता और रेशमा के रूप में हुई। दोनों महिलाएं हरियाणा पलवल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.