बदायूं, फरवरी 20 -- बिनावर। पुलिस ने गश्त के दौरान चोरी की बैटरियों से भरे ऑटो को पकड़ा और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बिहार रोड पर तड़के चार बजे पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान सवारियों से भरा ऑटो आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक नहीं रुका। पुलिस ने पीछा कर ऑटो को रोक लिया और थाने ले आई। पूछताछ में आरोपियों ने बैटरियां चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से आठ बड़ी बैटरियां बरामद कीं। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम ताजीव पुत्र तस्लीम निवासी अगूरीटांडा थाना सुभाष नगर जिला बरेली, आमिर पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला कब्रिस्तान थाना करगैना जिला बरेली, मोहम्मद कैफ पुत्र अरमान हुसैन निवासी अगूरीटांडा थाना सुभाष नगर जिला बरेली, ताहिर अली पुत्र आलिया निवासी अंगूरीटांड...