गुड़गांव, फरवरी 6 -- सोहना, संवाददाता। शहर थाना पुलिस ने छह दिन पहले ऑटो में छूटा नकदी और जेवरात से भरा पर्स महिला को वापस दिलाया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से ऑटो चालक का पता लगा उसके घर जाकर यह सब बरामद किया। शहर थाना पुलिस को अंजलि नामक महिला ने 30 जनवरी को उसका पर्स ऑटो में यात्रा करने के बाद छूट जाने की शिकायत की थी। पुलिस ने अंजलि द्वारा बताई गई ऑटो से उतरने वाले स्थान से जांच शुरू की थी। पुलिस ने जांच में सड़क किनारे लगे सीसीटीवी की मदद से ऑटो की पहचान की। उसके माध्यम से ऑटो चालक के घर तक पुलिस पहुंच गई। ऑटो चालक से महिला का छूटा बैग सही सलामत पुलिस ने बरामद कर लिया। महिला द्वारा बताए गए पर्स में रखा सामान मे एक गले का हार, एक अंगूठी तथा एक सोने की चैन। जिसकी कीमत करीब 2,50000 रुपये व कुछ पैसे छूटने की बात कही थी। शहर थाना प्रभारी र...