गुड़गांव, दिसम्बर 10 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने बुधवार को बसई रोड पर सेक्टर-10 स्थित ऑटो मार्केट में बुलडोजर चलाया। विरोध से निपटने के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा। तोड़फोड़ के शुरुआत में तो लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई जारी रही। सुबह 11 बजे एचएसवीपी का तोड़फोड़ दस्ता संपदा अधिकारी कार्यालय एक के उपमंडल अभियंता अजमेर सिंह की अगुवाई में पहुंच गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर उपमंडल अभियंता धीरज कुमार मौजूद थे। एचएसवीपी के कनिष्ठ अभियंता ललित हंस ने बताया कि ऑटो मार्केट की दुकान पर अवैध रूप से 15 दुकान, 20 कमरे और एक गोदाम बनाया हुआ था। तीन दिन पहले इन्हें खाली करने का नोटिस दिया था। बुधवार को तोड़फोड़ शुरू करने से पहले इन्हें...