गढ़वा, मई 21 -- गढ़वा। गढ़वा-नगर ऊंटारी मार्ग एनएच 75 पर मंगलवार को टेम्पो और पिकअप के टक्कर में टेम्पो पर सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के भदूमा गांव निवासी सुरेंद्र यादव व उसकी पुत्री काजल कुमारी शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सभी लोग बेलवाटीकर गांव शादी समारोह में गए हुए थे। वहां से टेम्पो पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान मेराल थाना के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने टेम्पो में टक्कर मार दिया। उसमें वह घायल हो गए। उसके बाद उन्हें मेराल सीएचसी में भर्ती कराया गया। काजल की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे वहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि टेम्पो में 10 लोग सवार थे। अन्य लोगों को हल्की चोट आई है।

हिंदी हिन्दुस...