गाजीपुर, फरवरी 5 -- जखनिया। भुड़कुड़ा कोतवाली के मुडयारी गांव के चट्टी पर हनुमान मंदिर के सामने बनतरवां गांव के शिवम चौहान की ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। गुरुवार की भोर में गांव के लोगों ने देखा तो दुकानदार शिवम चौहान को सूचना दी। दुकान पर शिवम पहुंचे तब तक मरम्मत के लिए बाइक समेत हजारों का सामान जलकर राख हो गया। शिवम ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...