गिरडीह, जुलाई 19 -- तिसरी। तिसरी थाना क्षेत्र के बेलकुशी मोड़ के पास शुक्रवार को सवारी से भरा ऑटो पलट गया। जिसके कारण गोलगो गांव की तीन महिलाएं और सिमराढाब गांव की एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस सम्बन्ध में बताया गया कि तिसरी के गोलगो गांव की कई महिलाएं, सिमराढाब गांव की एक महिला और एक पुरुष झारखंडी धाम में पूजा करने के उपरांत भाड़े के ऑटो से अपना-अपना घर लौट रहे थे। तभी बेलकुशी मोड़ के पास ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे गोलगो गांव की निर्मला देवी, ललिता देवी और दहनी देवी तथा सिमराढाब की सोनिया देवी व फागू राय गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। निर्मला देवी का एक हाथ टूट गया है और शरीर में गंभीर रूप से चोट लगी है। जबकि उक्त अन्य सभी महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद तिसर...