गाज़ियाबाद, जनवरी 1 -- क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में हुई घटना डिवाइडर से टकराकर ऑटो पलट गया था गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में बहरामपुर अंडरपास पर बुधवार सुबह डिवाइडर से टकराकर ऑटो पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वाले एक युवक के भाई ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना जुनावई जिला संभल के गांव रिवारा निवासी रोहित कुमार का कहना है कि वह वर्तमान में सिद्धार्थ विहार में रहते हैं। 31 दिसंबर को तड़के करीब साढ़े पांच बजे उनका 23 वर्षीय भाई अंकित कुमार गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से ऑटो से नोएडा जा रहा था। ऑटो में उनके भाई के अलावा तीन सवारी और थीं। इनमें राजेश, पवन और अजय शामिल थे। आरोप है कि ऑटो चालक लापरवाही...