जमुई, मार्च 20 -- चकाई,निज प्रतिनिधि चकाई-देवघर मुख्य मार्ग में योगीडीह मोड़ के समीप यात्रियों को लेकर जा रही एक आटो पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे ऑटो सवार चार यात्री घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जाती है। जानकारी के अनुसार आटो यात्रियों को बिठा कर चकाई से देवघर की ओर जा रही थी। इसी क्रम में चकाई- देवघर मुख्यमार्ग में चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत योगीडीह मोड के समीप अचानक पलट गई। जिससे ऑटो सवार कतरास निवासी गुड़िया देवी, चरघरा निवासी जितेंद्र शर्मा और उनकी बेटी आनवी कुमारी सहित एक अन्य लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल को घटनास्थल से ही इलाज के लिए देवघर भेज दिया गया। जबकि अन्य घायलों को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल लाया गया। घटना के बाद मौके से ऑटो चालक फरार हो गया। चंद्रमंडीह पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.