उरई, नवम्बर 30 -- राठ-उरई मार्ग पर बीती बुधवार को आटो पलटने से घायल हुए वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसको हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर किया गया था। बीती बुधवार को कस्बा के राठ-उरई मार्ग पर तेज रफ्तार होने की वजह से आटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया था जिसमें सवार डकोर कस्बा निवासी 62 वर्षीय श्रीपाल अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो थे। उन्हें जिला अस्पताल से हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया था। जहां पर श्रीपाल की उपचार के दौरान शुक्रवार की रात को मौत हो गई। शव घर आने पर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। आटो चालक डकोर कस्बा निवासी संतोष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पास एक बीघा जमीन है वह मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाता था। मृतक के पुत्र अखिलेश और आदेश का रो रोकर बुरा हाल है।

हिंद...