गुमला, अक्टूबर 4 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के लांजी के पास शुक्रवार देर शाम एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करौंदा निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र महली गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक राजेंद्र मेहमानी में शामिल होने भरनो गया था,और लौटते समय यह दुर्घटना हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...