मधुबनी, अक्टूबर 29 -- पंडौल, एक संवाददाता। ऑटो पलटने से एक युवक की मौत हो गयी। जबकि ऑटो में सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो हो गया। जिसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दी है। जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार की देर रात की है। घटना सकरी थाना क्षेत्र के सीमा गांव के पास हुई। जहा ऑटो का संतुलन खो कर पलट गयी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान सकरी थाना क्षेत्र के पुरानी बाज़ार निवासी राजेन्द्र सहनी ने 42 वर्षीय पुत्र संजय सहनी के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान पुरानी बाजार निवासी छोटू सहनी पिता रामाशीष सहनी 35 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह मायके गयी थी। घर में बच्चे व उनके पति संजय सहनी घर पर थे। ग्रामीणों व बच्चों से पता चला की देर रात उनके दियाद छोट...