समस्तीपुर, फरवरी 7 -- कल्याणपुर एक संवाददाता। क्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज के समीप शनिवार को हुई ऑटो दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला की पहचान चकमेहसी गांव के कुशेश्वर शाह की पत्नी सीता देवी के रूप में हुई। परिजन की मदद से जख्मी महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां जख्मी महिला का प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए प्रभारी डॉ बीके ठाकुर ने सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.