मुरादाबाद, मई 3 -- यूपी के मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र की एक महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति से मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला पर उसके पति ने 'मेरठ कांड' जैसी वारदात दोहराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित फैक्ट्रीकर्मी का आरोप है कि उसकी शादी को 18 साल हो चुके हैं और उसके चार बेटियां हैं। कुछ समय से उसकी पत्नी का पड़ोस में रहने वाले एक ऑटो चालक से अवैध संबंध है। पति ने जब इसका विरोध किया, तो महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे धमकाना और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने बताया कि पहले भी वह पुलिस से शिकायत कर चुका है। तब पत्नी ने पुलिस के सामने समझौता कर मामला शांत कर दिया था। लेकिन कुछ समय बाद फिर वही सिलसिला शुरू हो गया। आरोप है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.