हाजीपुर, फरवरी 13 -- लालगंज,संवाद सूत्र। लालगंज थाना क्षेत्र के बसंता जहानाबाद गांव के विनय यादव ने बीते गुरुवार 12 फरवरी की रात को लालगंज तीनपुलवा चौक के पास से ऑटो चोरी हो जाने का आवेदन लालगंज थाना को दिया है। दिए आवेदन में लिखा है कि गुरुवार की रात करीब आठ बजे तीन पुलवा चौक के पास एक बैंक के सामने अपना सीएनजी ऑटो खड़ा कर सब्जी खरीदने चले गए। आने पर ऑटो गायब था। काफी खोजबीन करने के बाद भी ऑटो का आता पता न लगने पर थाना को आवेदन दिया हूं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...