मोतिहारी, फरवरी 13 -- मोतिहारी। ट्रेड यूनियन के संयुक्त आह्वान पर जिले के ऑटो चालक बुधवार को हड़ताल पर रहे। ऑटो चालकों की हड़तार की वजह से शहर के लोगों व यात्रियों को बहुत परेशानी हुई। खासकर स्टेशन, बस स्टैंड में उतरनेवाले यात्रियों को गणतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई। हालांकि ऑटो चालकों ने लोगों की परेशानी को देखते हुए दोपहर 01:00 बजे के बाद अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। मोतिहारी जिला ऑटो एवं चालक संघ पूर्वी चंपारण के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रदीप सहनी, लक्ष्मण सहनी, फिरोज आलम, प्रमोद राम, बिनोद राम विनोद राम, हेमराज हाशमी, एम एम कादरी, विपिन बिहारी दुबे, विकास कुमार, प्रीतेश कुमार, समसुल आलम, बिनोद सोनी, अशोक तिवारी, सलमान आलम, पवन ठाकुर, राजू आलम, ध्रुव गुप्ता, अखिलेश कुमार आदि ने हड़ताल का नेतृत्व किया। आंदोलन के क्रम में विभिन्न मांगों ...