गाज़ियाबाद, अक्टूबर 13 -- लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की दौलत नगर कॉलोनी में पत्नी से विवाद होने पर सोमवार सुबह ऑटो चालक ने कमरे में लगे पंखे से फंदा लगा लिया। सुबह उठने पर पत्नी ने पति का शव फंदे पर लटका हुआ देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दौलत नगर कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय अमित ऑटो चलाते थे। पत्नी को सोमवार सुबह उनका शव कमरे में लगे पंखे से लटका मिला। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि जांच में पता चला है कि करीब एक साल से दंपति परिवार से अलग रह रहे थे। दंपति में अक्सर विवाद होता था। शनिवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। शव पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों ...