कोडरमा, दिसम्बर 8 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच शहीद चौक निवासी तैयब अंसारी (40) की रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तैयब अंसारी अपने ऑटो से कबाड़ खरीदने के सिलसिले में चकाई (बिहार) की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उनके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तैयब अंसारी की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। इधर, घटना के बाद परिवार व मोहल्ले में मातम पसर गया है। पुलिस अज्ञात ट्रक की पहचान में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...