रांची, दिसम्बर 8 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। हौसले बुलंद हो तो मुफलिसी भी मायने नहीं रखती। कुछ यही जज्बा सिल्ली लुपूंग टोला निवासी शुभम चौधरी में देखने को मिला। पिता गणेश चौधरी ऑटो चालक हैं एवं माता लखीमनी देवी गृहणी हैं। शुभम चौधरी ने झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम रांची में डिप्लोमा इन टूल एंड डाई के सत्र 2020-21 में टापर रहा। टूल रूम परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में 2021 बैच के टॉपर शुभम चौधरी को उद्योग विभाग के निदेशक विशाल सागर के द्वारा गोल्ड मेडल एवं डिप्लोमा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। शुभम ने साबित किया कि मेहनत और लगन से कोई भी बाधा पार की जा सकती है और गरीबी के बावजूद सफलता मिल सकती है। शुभम ने कहा कि उसने अपने पिता के संघर्ष से प्रेरित होकर पढ़ाई की और उच्च शिक्षा प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त की। इस सफलता पर पर...