प्रयागराज, नवम्बर 26 -- जौनपुर से शहर से आए व्यक्ति से मारपीट कर रुपये चोरी करने की घटना सामने आई है। आरोप एक ऑटो चालक व उसके साथियों पर है। पीड़ित के शोर मचाने पर जुटी भीड़ ने एक युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि उसके साथी ऑटो लेकर भागने में सफल रहे। जार्जटाउन पुलिस मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। जौनपुर में सुजानगंज भगवानपुर इब्राहीमपुर निवासी नवनीत कुमार कनौजिया की तहरीर के मुताबिक, मंगलवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे वह बस से चुंगी उतरे और सिविल लाइंस जाने के लिए ऑटो में सवार हुए। ऑटो चालक अजय केसरवानी निवासी नई झूंसी गोला बाजार ने गाड़ी स्टार्ट की फिर बंद कर दी और झूंसी निवासी अपने साथी कासिम व एक अन्य के साथ उनसे मारपीट करने लगे। इसी दौरान उनका पर्स और पांच हजार 800 रुपये चोरी कर लिए। उनके शोर मचाने पर राहगीर और आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.