चतरा, जुलाई 21 -- चतरा, प्रतिनिधि। शहर के मेलाटांड़ स्थित एसआर फैमिली होटल में जिला ऑटो चालक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष राजू कुमार दबगर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से विधायक जनार्दन पासवान उपस्थित थे। ऑटो चालकों ने इस दौरान अपनी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। कहा गया कि चतरा में जीएसटी सहित 24 रुपये टैक्स जबरण वसूले जा रहे है। जबकि हजारीबाग में कम है। चालकों ने पांच रुपये टैक्स करने, ऑटो का पड़ाव, कैंटीन, रैन बसेरा की व्यवस्था की मांग विधायक के समक्ष रखी। विधायक जनार्दन पासवान ने जल्द ही समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया। कहा कि वे चतरा के ऑटो चालकों की समस्याओं को विधानसभा में उठायेंगे। उन्होंने कहा कि कई शिक्षित बेरोजगार युवक ऑटो चलाकर अपना जीविकोपार्जन कर रहे हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि उन्हें कम से कम टैक्स देना पड़े। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.