वाराणसी, जून 6 -- वाराणसी, संवाद। बीएचयू के हैदराबाद गेट के आसपास ऑटो चलानेवालों से हर माह पांच-पांच सौ रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। प्रकरण में शिकायत के बाद चितईपुर पुलिस ने सुसुवाही निवासी हिस्ट्रीशीटर रामजी यादव उर्फ गप्पू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सुसुवाही में किराए पर रहने वाले सिंधोरा के चितौरा निवासी अजीत उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि गप्पू यादव अक्सर गुंडा टैक्स मांगता है। कई ऑटो चालक डर के कारण पैसे देते रहे हैं। गुरुवार रात उसने रोका और दो हजार रुपये की मांग की। कहा कि पांच सौ रुपये के हिसाब से 4 माह के दो हजार रुपये दे दो। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। चालक ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले भी फोन करके रंगदारी और गुंडा टैक्स मांगा था। ऑटो चालक अजीत उपाध्याय के अलावा मनोज, विमलेश सिंह, किशोरी लाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.