रांची, जनवरी 31 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। शहर में ऑटो चालकों से अवैध वसूली करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ अब कठोर कार्रवाई होगी। इनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज होगी। निगम ने ऑटो चालकों से ऐसे गिरोह और असामाजिक तत्वों के बारे में तत्काल सूचना देने को कहा है। इसके लिए निगम के टॉल फ्री नंबर या ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी शिकायत करने की अपील की। हालांकि निगम की टीम अवैध वसूली वाले स्थानों पर हर समय नजर रखेगी। ऑटो चालकों से अवैध वसूली की शिकायत की शनिवार को संयुक्त जांच हुई। नगर निगम व ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो चालकों से पूछताछ भी की। चालकों ने ऐसे मार्गों के बारे में बताया, जहां अवैध वसूली हो रही है। टीम के पहुंचने पर वसूली करने वाले भाग निकले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.