चंदौली, फरवरी 2 -- पीडीडीयू नगर। स्टेशन परिसर स्थित एसबीआई शाखा के पीछे आटो चालकों ने रविवार को हड़ताल कर विरोध किया। आरोप लगाया कि बेगारी कराने के बाद भी उके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यात्रियों की प्रतिक्षा में अगर कोई चालक सीढ़ी पर चला जाता है तो आरपीएफ पकड़कर जुर्माना वसूली है। जिससे परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। मांग किया कि रेल प्रशासन की तरफ से सताया न जाए तथा असामाजिक तत्वों से सुरक्षा प्रदान की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...