हरिद्वार, जनवरी 6 -- पंचपुरी ऑटो रिक्शा विक्रम एसोसिएशन ललतारौ पुल की नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाते हुए नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सेवा में ऑटो रिक्शा चालकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि ट्रेन या बस से हरिद्वार आने वाले यात्रियों की सबसे पहली मुलाकात ऑटो चालकों से होती है, इसलिए उनका व्यवहार और सेवाएं धर्मनगरी की छवि तय करती हैं। संरक्षक भाजपा नेता अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि यह एसोसिएशन हरिद्वार का सबसे पुराना संगठन है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे नियमों का पालन सुनिश्चित कराते हुए यात्रियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा दें। इस दौरान विधायक ने जीवानंद भट्ट को अध्यक्ष, मंगल शर्मा को उपाध्यक्ष, देवेन्द्र सौदाई को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुलदीप पाल को महामंत्री, प्रमोद उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.