सिमडेगा, जनवरी 16 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एनएच स्थित कसडेगा के पास एक ऑटो को पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि उसमें सवार कसेरा निवासी जसीन समद और संजीत लुगुन घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस गांव पहुंच दोनों घायलों को ठेठईटांगर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया। इधर टक्कर मारने के बाद ट्रेलर फरार हो गया है। बताया गया कि ऑटो सिमडेगा से ठेठईटांगर की ओर जा रही थी। इसी क्रम में कसडेगा के पास यह घटना घटी। इधर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी इसी स्थान पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। -
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.