गढ़वा, जनवरी 7 -- गढ़वा। गढ़वा थाना अंतर्गत शहर के दीपवां मोहल्ला निवासी 85 वर्षीय ललन कुमार बुधवार को ऑटो के चपेट में आने से घायल हो गए। सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया गया कि ललन पैदल ही गढ़वा शहर के रंका मोड़ से घर लौट रहे थे। उसी दौरान पहले से खड़ा एक ऑटो एकाएक आगे बढ़ा। उसके धक्के से वह सड़क पर गिर गए। उससे वह घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल भेजवाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...